Google
Showing posts with label टायपिंग. Show all posts
Showing posts with label टायपिंग. Show all posts

Thursday, March 20, 2008

हिन्दी टूल किट : आई एम ई को इंस्टाल करें एवं अपने कम्प्यूटर को हिन्दी सक्षम बनावें

कम्‍यूटर में हिन्‍दी सक्षम करने के विभिन्‍न औजार हैं एवं इन पर मेरे से पूर्व मेरे हिन्‍दी सेवी अग्रजों नें ढेरों लेख लिखे हैं । इन सबके बावजूद इधर छत्‍तीसगढ में प्रिंट मीडिया में एवं नेट पर आरंभ में कुछेक तकनीकि कलम घसीटी के बाद मेरे मित्र मुझे लगभग प्रत्‍येक दिन मेल से या फोन से मुझे इसके संबंध में पूछते हैं । प्रत्‍येक को इस संबंध में अलग अलग जानकारी देने के बजाए मैं पुन: जिस हिन्‍दी टूल को मैं प्रयोग करता हूं उसके संबंध में अपने शव्‍दों में जानकारी प्रस्‍तुत कर रहा हूं

हिन्‍दी टूलकिट यहां से डाउनलोड करें
यह फाईल लगभग 10 एमबी है अत: डाउनलोड होने में वक्‍त लगेगा
अनजिप कर इंस्‍टाल प्रक्रिया अपनावें


इंस्‍टाल होते ही यह विंडो खुलेगा -

Photobucket

इस विंडो में एड बटन को क्लिक करें । फिर यह विंडो आयेगा । इसमें इनपुट लैंगवेज के डाउन एरो की को क्लिक करें -
Photobucket

इससे विभिन्न भाषाओं की एक लंबी लिस्ट निकलेगी जिसमें से Hindi को सलेक्ट करें एवं ओके बटन क्लिक करें -
Photobucket


अब Hindi भाषा आपके कम्प्यूटर में संस्‍थापित हो गई, अब हमें अपने कम्प्यूटर में अपने पसंद का कीबोर्ड चयन करना है जो इस प्रोगरेम से प्राप्‍त होगा इसके लिये इस विंडो के हिन्‍दी ट्रेडीशनल के डाउन एरो को क्लिक करें -


Photobucket

इससे विभन्‍न भाषाओं के की बोर्ड की लिस्‍ट सामने आयेगी जिसमें से आईएमई की बोर्ड सलेक् करने के लिए नीचे जाईये यहां आईएमई को सलेक्‍ट करिये -


Photobucket


ओके बटन को क्लिक करें -

Photobucket

अब की बोर्ड भी इंस्‍टा हो चुका अब जो विंडो खुलेगा उसमें एप्‍लाई को क्लिक करें एवं ओके को क्लिक करें -

Photobucket


आपके सिस्‍ट में आईएमई इंस्‍टा हो चुका अब आपके म्‍प्‍यूटर को ओके बटन दबाकर रिस्‍टार्ट करें या नो का चयन करें एवं हिन्‍दी डिक्शरी को भी सामान्‍य प्रक्रिया से इंस्‍टा होने दें हिन्‍दी डिक्शरी को आप रिस्‍टार्ट होने के बाद भी इंस्‍टाल कर सकेंगें

Photobucket

रिस्‍टार्ट होने के बाद आपके कम्‍प्‍यूटर के बार में EN लिखा हुआ दिखेगा यह प्रदर्शित करता है कि आपके कम्‍प्‍यूटर में अंग्रेजी के अतिरिक्‍त कोई अन्‍य भाषा भी संस्‍थापित है -

Photobucket


EN को क्लिक करने पर एक मिनी टैग खुलेगा जिसमें से Hindi को चयन करें -

Photobucket

हिन्‍दी को चयन करने पर साईडबार में कीबोर्ड का चित्र जायेगा एवं EN की जगह HI दिखने लगेगा अब यहां अपने पसंद के कीबोर्ड के चयन के लिये इस कीबोर्ड को क्लिक करना होगा -

Photobucket


यहां आठ प्रकार के कीबोर्ड विकल्‍प मौजूद हैं जिसमें फोनेटिक कीबोर्ड जिससे आप अंग्रेजी में टाइप करेंगें तो हिन्‍दी में लिखायेगा एवं रेमिंगटन की बोर्ड अपनी सुविधा अनुसार चुन सकते हैं ।

Photobucket

यह प्रकिया आप अपने वर्ल्ड प्रोस्सेसर या ब्लॉगर मे अपनाकर हिन्दी लिख सकते है !

यह इंटरनेट एक्‍सप्‍लोरर, ओपेरा या फायर फाक्‍स में भी काम करता है जैसे कि आपको इंटरनेट के सर्च आप्‍शन में कोई हिन्‍दी शव्‍द खोजना है तो आप EN को HI करें एवं अपने जाने पहचाने की बोर्ड से हिन्‍दी टाईप कर सर्च करें । यह किसी भी मेल, आरकुट, मैसेंजर में हिन्‍दी को सक्षम बनाता है और जब आप EN को HI करते है तब किसी भी प्रोगरेम में हिन्‍दी में लिखना संभव करता है । यहां यह बात ध्‍यान में रखने योग्‍य है कि जब आप कम्‍प्‍यूटर चालू करते है तो लैंगवेज बार में EN लिख रहता है जैसे ही आप कोई प्रोगरेम, जिसमें कि आप हिन्‍दी में लिखना चाहते हैं, खोलते हैं उसके बाद EN को HI करें तब यह आईएमई उस प्रोगरेम के लिए सक्षम हो पाता है जैसे ही आप उस प्रोगरेम को मिनिमाईज या बंद करते हैं लैंगवेज बार पुन: EN दिखाने लगता है यानी तब अंग्रेजी सक्षम हो जाता है । प्रत्‍येक प्रोगरेम के लिए आपको प्रोगरेम खोलने के बाद EN को HI करना है बस फिर जहां हिन्‍दी में टाईप करना है वहां क्लिक कर कर्सर लाईये और शुरू हो जाईये ।

मैं कम्‍प्‍यूटर में हिन्‍दी टाईपिंग पहले डब्‍लू एस में अक्षर, पेजमेकर में श्री लिपि फिर वर्ड में कृतिदेव एवं क्‍वार्क में चाणक्‍य फोंट पर काम करता था । मेरी उंगलियां रेमिंगटन एवं गोदरेज कीबोर्ड के अनुसार काम करती हैं । आईएमई से मैनें वही यूनीकोड हिन्‍दी फोंट कीबोर्ड पाया जो मैं कम्‍प्‍यूटर पर डॉस के समय से लगभग पंद्रह वर्ष से प्रयोग कर रहा हूं ।

आईएमई के द्वारा हिन्‍दी में अपना ब्‍लाग पोस्‍ट लिखना

Photobucket

अब हम आईएमई के द्वारा अपना ब्‍लाग पोस्‍ट लिखना बता रहे हैं । 1 सबसे पहले ब्‍लागर की साईट खोलें एवं उसमें अपना जीमेल आईडी व पासवर्ड डाल कर साईनइन होवें । 2 डैसबोर्ड का पेज खुलेगा जिसमें न्‍यू पोस्‍ट आप्‍शन को क्लिक करें । इससे पोस्‍ट डाटा अपलोड करने वाला पेज खुलेगा । जैसे ही यह पेज खुले आप लैंगवेज बार के EN को HI कर लेवें । टाय‍टल – यहां दिये गये खाने पर क्लिक कर आप अपने लेख का शीर्षक लिखें फिर लेख के लिए नियत खाने में क्लिक कर लेख लिखें या पहले से लिखे किसी लेख को यहां पेस्‍ट करें ।

अब इस पेज के अवयवों को हम क्रमिक रूप से आपको बतलाते हैं । 3 टायटल के नीचे फोंट का विकल्‍प है जिसकी आवश्‍यकता हिन्‍दी में लेख लिखने के लिए नहीं है । इसके बाद लेख के अक्षरों के साईज को छोटा बडा करने हेतू विकल्‍प है इससे आप अपने लेख के शव्‍द समूह को सलेक्‍ट कर इच्‍छानुसार साईज सलेक्‍ट कर सकते हैं एवं उपशीर्षक आदि दे सकते हैं । इसके बाद शव्‍दों को बोल्‍ड करने एवं इटालिक करने एवं शब्‍दों में रंग भरने का विकल्‍प है । फिर शव्‍दों को किसी दूसरे पेज या साईट तक पहुचाने के लिए या संदर्भ देने के लिए लिंक का विकल्‍प है । 4 इसके बाद पैराग्राफ व एलाईमेंट विकल्‍प है जिसे मैं उपयोग नहीं करता वैसे भी ज्‍यादातर हिन्‍दी पाठक इंटरनेट एक्‍सप्‍लोरर के स्‍थान पर फायर फाक्‍स उपयोग करते हैं जिसमें शव्‍दों के एलाईनमेंट करने से शव्‍दों को पढने में परेशानी आती है । इसके बाद एक छोटा सा फोटो एवं वीडियो का विकल्‍प है जिससे पोस्‍ट में फोटो या वीडियो डाल कर लेख को प्रभावी बनाया जा सकता है । फोटो डालने के संबंध में हम जानकारी नीचे दे रहे हैं ।

Photobucket

4 पोस्टिंग पेज में दिये गये छोटे फोटो को क्लिक करने पर यह विंडो खुलता है इसमें आप अपने कम्‍यूटर में पहले से सेव कर रखे गये फोटो या फिर इंटरनेट में मौजूद फोटो को अपलोड करने का विकल्‍प होता है । यदि आप अपने कम्‍प्‍यूटर में सेव फाईल फोटो को अपलोड करना चाहते हैं तो ब्राउस बटन को क्लिक कर अपना फोटो फाईल लोकेशन से सलेक्‍ट करें । अब फोटो को सजाने हेतु दांये बांये या मध्‍य में रखने व छोटा मध्‍यम व बडा आकार का विकल्‍प चयन करें एवं कापीराईट नियमों के पालन की स्‍वीकृति खाने में क्लिक कर लाल अपलोड बटन को क्लिक करें


Photobucket


एक नये विंडो में आपका फोटो अपलोड होना प्रारंभ हो जायेगा व अपलोड पूर्ण होने पर नीले डन बटन को क्लिक करने पर वह विंडो बंद हो जायेगा एवं फोटो आपके पोस्टिंग पेज में प्रदर्शित होने लगेगा जिसे आप डैग कर व्‍यवस्थित कर सकेंगें ।

लेख से संबंधित फोटो आदि लोड कर लेने के बाद यदि आप चाहें तो प्रिवयू को क्लिक कर नीचे अपने लेख का कलेवर देख सकते हैं फिर कुछ अतिरिक्तल संपादन हेतु पुन: प्रीव्यूई को क्लिक कर पोस्टल खाने में सुधार कर लेख को उपरोक्तत अवयवों से सजाने के बाद या तो आप अपने लेख को बाद में प्रदर्शित करने के लिए सेव कर सकते हैं या फिर पब्लिश कर सकते हैं ।
पब्लिश का विकल्पत चयन करने के बाद पोस्टिंग विंडो बदल कर जो नया पेज प्रदर्शित होता है उसमें व्यू ब्लाग विकल्प को क्लिक कर अपने नये लेख को देखा जा सकता है

विकीपिडिया लिंक :- If you have followed the instructions for your computer system as mentioned above and you still cannot view Indic text properly, you may need to install a Unicode font.
  • Indic IME 1 (v5.0) is available from Microsoft Bhasha India. This supports Hindi Scripts, Gujarati, Kannada and Tamil. Indic IME 1 gives the user a choice between a number of keyboards including Phonetic, InScript and Remington.

If you do not have Windows CD, there is a modified version of the installer for Hindi named Hindi Toolkit which automatically installs Indic Support as well as Hindi Indic IME.


संजीव तिवारी

Thursday, February 21, 2008

Hindi Hindi Hindi ????


इंडिक आई एम आई
डाउनलोड Hindi IME

अंग्रेजी-हिन्दी Dictionary
बोलती डिक्शनरी अंग्रेजी हिन्दी

यूनिकोड क्या है?

Hindi language links and resources: Directory. ... More than 180 million people in India regard Hindi as their mother tongue.

Searches related to: Hindi

hindi movies learn hindi hindi dictionary hindu
hindi translation hindi music hindi words tamil

Monday, February 4, 2008

Hindi Search


Can not See Hindi - सर्वज्ञ

Making a Hindi Blog - सर्वज्ञ

How to read and write in Hindi on Internet

Naidunia: First Hindi Newspaper on the Internet

Search in Hindi on Internet

Hindinest .com: Best web magzine in hindi on internet

BBC Hindi offers internet journalism training - Editors Weblog

Hindi on the Internet PrayogShala

Hindi Computing Resources on the Internet - विकिपीडिया

http://www.raftaar.com%20(hindi%20search%20engine)%20-%20technology%20&%20internet/


भारत साहित्य

Search internet in Hindi

comics in hindi

Tech Trouble?: Hindi in Internet: Stepping towards showing its ...

Search: the web pages from India. Google.co.in offered in: Hindi Bengali Telugu Marathi Tamil · First Time you can type directly inot search box of google in hindi and devanagari and can get customised results. Google reports that it has combined 'Google Suggest' with the Indic transliteration technology to render its users a new way to search

इंटरनेट में हिन्‍दी का प्रयोग


हिन्दी - चिट्ठे एवं पॉडकास्ट में उपलब्‍ध : अक्सर पूछे जाने वाले सवाल: हिन्दी और कंप्यूटर

ई पंडित जी के कलम से पढें : Quick Start Guide for Reading and Writing (Typing) Hindi Text v1.0 beta

रवि रतलामी जी की संपूर्ण कडी पढें

हिन्दी में टाइप कैसे करें

हिन्‍दी टंकण औजार डाउनलोड करें

छीटें और बौछार से आइए, इनस्क्रिप्ट सीखें
Hindi Web Search Hindi language links and resources Hindi Translation